• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में सनसनीखेज हत्या: पति और बेटी ने मिलकर की महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
Image

अंबिकापुर में सनसनीखेज हत्या: पति और बेटी ने मिलकर की महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति-बेटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अंबिकापुर। शहर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति और बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापारा का है। पुलिस के अनुसार मृतिका शराब पीने की आदी थी, जिसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। इसी बात से नाराज होकर पति और बेटी ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंबिकापुर में सनसनीखेज हत्या: पति और बेटी ने मिलकर की महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत - RaipurNow