• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छात्रहित की मांगों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला
Image

छात्रहित की मांगों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला

अंबिकापुर। छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने संत गहरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लकपाले से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में हुई।

ज्ञापन में बताया गया कि प्राइवेट परीक्षा देने वाले कई छात्र आवेदन की समय-सीमा के कारण फॉर्म नहीं भर पाए हैं, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र सहायता के लिए एक एंड्रॉयड ऐप बनाए जाने की मांग रखी गई, ताकि छात्रों को सभी जानकारियां और आवेदन की सुविधा वन-क्लिक ऑप्शन में मोबाइल के माध्यम से मिल सके।

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भकुरा क्षेत्र में पुलिस चौकी और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार और कार्रवाई संभव हो सके। हिमांशु जायसवाल ने यह भी कहा कि यदि विश्वविद्यालय की त्रुटि के कारण किसी छात्र को बार-बार विश्वविद्यालय आना-जाना पड़े, तो उसका ट्रैवलिंग अलाउंस विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाना चाहिए।

कुलपति प्रो. राजेंद्र लकपाले ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए छात्रहित में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, आयुष गुप्ता, कृष्ण यादव, प्रमोद जायसवाल, सत्यम यादव, अभिनव काशी, युगराज, राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छात्रहित की मांगों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला - RaipurNow