• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से अंबिकापुर को नई सड़क सौगात
Image

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से अंबिकापुर को नई सड़क सौगात

पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 21.78 किमी सड़कों के लिए 19.14 करोड़ रुपए स्वीकृत
अंबिकापुर | अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आवागमन और कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत क्षेत्र में 21.78 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कों के निर्माण के लिए 19.14 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह उपलब्धि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के विशेष प्रयासों से संभव हो पाई है।
नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा। इससे किसानों को अपनी कृषि उपज मंडी तक पहुँचाने, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
स्वीकृत कार्यों में मुड़ेसा–कृष्णापुर मार्ग की 1.08 किमी सड़क के लिए 93.42 लाख रुपए, जबकि खरसूरा रोड–फुलचुही पहुँच मार्ग की 3.63 किमी सड़क के लिए 327.88 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
इसी तरह गुमगुड़ा खुर्द–बतिंकरा मार्ग की 5.51 किमी सड़क पर 423.92 लाख रुपए तथा पीडब्ल्यूडी रोड–शंकरपुर खासपारा–मोरमीपारा मार्ग की 6.94 किमी सड़क के लिए 641.15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे दूरस्थ गांवों का मुख्य सड़कों से संपर्क और बेहतर होगा।
इसके अतिरिक्त देविटिकरा–रकेली–देवगढ़–देवटिकरा खासपारा मार्ग की 2.40 किमी सड़क के लिए 210.36 लाख रुपए तथा रिखी–करोंधी–खुत्रापारा मार्ग की 2.22 किमी सड़क के निर्माण हेतु 217.38 लाख रुपए अनुमोदित किए गए हैं।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत 19.14 करोड़ रुपए की यह राशि अंबिकापुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की धुरी होती हैं। इनसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी।”
श्री अग्रवाल ने इस स्वीकृति के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी अंबिकापुर क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला जारी रहेगी, जिससे “बढ़ता अंबिकापुर, संवरता अंबिकापुर” का संकल्प साकार होगा।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से अंबिकापुर को नई सड़क सौगात - RaipurNow