• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मैनपाट में 15 करोड़ के उद्यानिकी महाविद्यालय व छात्रावास का भूमिपूजन
Image

मैनपाट में 15 करोड़ के उद्यानिकी महाविद्यालय व छात्रावास का भूमिपूजन

मैनपाट (सीतापुर)। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट मंडल अंतर्गत नर्मदापुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन एवं बालक-बालिका छात्रावास निर्माण के लिए शनिवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने करकमलों से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि मैनपाट में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से उद्यानिकी महाविद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उद्यानिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा और मैनपाट शिक्षा के नए केंद्र के रूप में विकसित होगा।
कार्यक्रम के दौरान मंच से विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सीतापुर में सब्जी मंडी निर्माण की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि सब्जी मंडी बनने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा।
इसके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने क्षेत्र में दूध उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे मैनपाट और सीतापुर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैनपाट में 15 करोड़ के उद्यानिकी महाविद्यालय व छात्रावास का भूमिपूजन - RaipurNow