• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशेड़ी युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर की अधेड़ की हत्या, युवती गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
Image

नशेड़ी युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर की अधेड़ की हत्या, युवती गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में नशे की गिरफ्त में आई एक युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर अधेड़ उम्र के व्यक्ति की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी युवक अब भी फरार हैं।
घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की है। बुधवार सुबह डेरी फार्म रोड स्थित एक मकान के सामने अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश देखे जाने की सूचना वार्ड पार्षद विपिन पांडे ने गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दिया कि रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच एक युवती और दो युवक मिलकर अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से हमला कर रहे हैं। हमले में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी युवती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं हत्या में शामिल दो युवक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई युवती आदतन नशेड़ी है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
वार्ड पार्षद विपिन पांडे ने कहा इलाके में बड़े पैमाने पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। नशीले इंजेक्शन और शराब की वजह से युवक-युवतियां नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
मृतक के रिश्तेदार ने कहा बबलू मंडल का किसी से कोई विवाद नहीं था। इस तरह दिनदहाड़े हत्या हो जाना बेहद दुखद है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
आईटीआई गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नशेड़ी युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर की अधेड़ की हत्या, युवती गिरफ्तार, दो आरोपी फरार - RaipurNow