• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मनरेगा में बदलाव के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, अंबिकापुर में मोदी-योगी का पुतला दहन
Image

मनरेगा में बदलाव के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, अंबिकापुर में मोदी-योगी का पुतला दहन

अंबिकापुर | मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने अंबिकापुर में विरोध प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर मोदी-योगी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
बताया गया कि 11 जनवरी को कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के तहत देशभर में उपवास और प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान वाराणसी में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी सहित संगठन के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल थे। आरोप है कि वाराणसी प्रशासन ने बिना किसी ठोस कारण के दमनात्मक कार्रवाई करते हुए वरुण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।
इस घटना के विरोध में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आह्वान पर जिला मुख्यालयों में पुतला दहन का निर्णय लिया गया। अंबिकापुर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि NSUI इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है और जब तक अन्याय समाप्त नहीं होगा, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, सीपू सिंह, अमित जायसवाल, आकाश यादव, राधे अग्रवाल, ऋषिकेश मिश्र, अंकित, अतुल यादव, आकाश अग्रहरि, अनमोल गोस्वामी, संजर नवाज, अभिषेक सोनी, लोलर सिंह, अभिनव पांडे, दीपेश धर, मौसीम, वैभव पांडे, रजत, भानु, अंशु, आयुष पांडे, अनमोल बारी, अभिनव काशी, राज ठाकुर, आलेख ठाकुर सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा में बदलाव के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, अंबिकापुर में मोदी-योगी का पुतला दहन - RaipurNow