अम्बिकापुर। लखनपुर क्षेत्र के ग्राम कुन्नी में प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संग्रहित धान पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गणेश यादव के घर से 150 बोरी धान जब्त किया गया।
जब्त धान का कुल वजन करीब 60 क्विंटल आंका गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 43 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई एसडीएम वन सिंह नेताम के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में नायब तहसीलदार उमेश तिवारी एवं खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह की प्रमुख भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।














