• Home
  • खेल
  • मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
Image

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

अंबिकापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर के तत्वावधान में महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम में भव्य पतंग प्रतियोगिता एवं तिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और पूरा परिसर उत्सव व उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर सीएफ प्रियंका पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया तथा महापौर मंजूषा भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा पतंग उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
पतंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मो. रिज़वान, द्वितीय पुरस्कार आकाश गुप्ता एवं तृतीय पुरस्कार नवाज को प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भंडारे एवं तिल के लड्डुओं का वितरण भी किया गया।
मुख्य अतिथि सीएफ प्रियंका पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि गणपति धाम आज आस्था, विश्वास और जनभावना का सशक्त प्रतीक बन चुका है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, परंपरा और सामूहिक सहभागिता को मजबूत करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गणपति स्थापना ट्रस्ट के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने गणपति धाम की स्थापना से जुड़े संघर्ष और जनसमर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थल पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र बन चुका है। उन्होंने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक सौहार्द बढ़ाने वाला बताया।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि गणपति धाम जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नगर निगम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
गणपति स्थापना समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने कहा कि गणपति धाम केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सेवा, समरसता और संस्कृति का प्रतीक है। वहीं ट्रस्ट के संयोजक एवं पार्षद जितेंद्र सोनी ने कहा कि गणपति धाम से पतंग प्रतियोगिता का आयोजन एक नई पहल है, जिसे नगरवासियों का भरपूर समर्थन मिला है।
कार्यक्रम का संचालन विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन जितेंद्र सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग - RaipurNow