• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तारलग्जरी इनोवा कार से शराब खपाने जा रहा था तस्कर
Image

मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तारलग्जरी इनोवा कार से शराब खपाने जा रहा था तस्कर

अंबिकापुर। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी इनोवा कार में शराब की खेप लेकर जा रहा था।
आबकारी इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दरिमा थाना क्षेत्र के नवानगर ग्राम अडची के पास आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान इनोवा कार से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 15 पेटियां बरामद की गईं।
जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पूर्व में शासकीय शराब दुकान में कार्यरत था। शराब दुकान से हटाए जाने के बाद वह अवैध शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गया।
आबकारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए शराब की खेप के साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जप्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *