• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मानवता हुई शर्मसार, विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव की सड़क पर घुमाया
Image

मानवता हुई शर्मसार, विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव की सड़क पर घुमाया

प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने किया अमानवीय कृत्य
पेंड्रा। जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक विधवा महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे निर्वस्त्र कर गांव की सड़क पर घुमाया गया। आरोप है कि महिला का एक पहले से शादीशुदा पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग था, जिससे नाराज होकर प्रेमी पुरुष के परिजनों ने यह घिनौनी हरकत की।
घटना खोडरी चौकी अंतर्गत रानीझाप गांव की बताई जा रही है। आरोपियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके शरीर पर गोबर तक लगा दिया और पूरे गांव में घुमाया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। मामले में गौरेला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *