• Home
  • छत्तीसगढ़
  • चार दशक पुराने जलाशय पर कब्जे का आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास
Image

चार दशक पुराने जलाशय पर कब्जे का आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास

अंबिकापुर (सरगुजा)। सरगुजा जिले के दरिमा इलाके में करीब चार दशक पहले बनाए गए एक बड़े जलाशय पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जेसीबी मशीन से तालाब में मिट्टी डलवाकर उसे पाटने की कोशिश कर रहे हैं। इससे नाराज होकर सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। हालांकि कलेक्टर की अनुपस्थिति में तहसीलदार ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1975 में गांव के लोगों ने श्रमदान कर इस बड़े तालाब का निर्माण किया था। इस तालाब के बनने से गांव का जलस्तर बेहतर हुआ और खेती-किसानी के लिए भी पानी की सुविधा मिली। निस्तार से जुड़ी सभी जरूरतें इसी जलाशय से पूरी होती हैं। अब तालाब पर हो रहे कब्जे से गांव के लोगों में गहरा रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में पूरे गांव को पेयजल और खेती के लिए पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसी कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीण ने कहा कि यह तालाब हमारे बुजुर्गों ने मिलकर बनाया था। आज इसी तालाब की वजह से गांव में पानी है। अगर इसे पाट दिया गया तो हमारा भविष्य अंधेरे में चला जाएगा।
ग्रामीण ने कहा है कि कुछ लोग निजी फायदे के लिए तालाब को खत्म करना चाहते हैं। प्रशासन को तुरंत रोक लगानी चाहिए।
स्थानीय महिला ने कहा कि हम महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। पानी भरने से लेकर घर के सारे काम इसी तालाब के पानी से होते हैं।
तहसीलदार अंबिकापुर ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत सुनी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि तालाब पर अवैध कब्जा पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *