• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
Image

छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

अंबिकापुर/लखनपुर। लखनपुर थाने में पदस्थ छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रधान आरक्षक पन्नालाल की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है। मामले में परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद लखनपुर थाना पुलिस ने प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
परिजनों के अनुसार, प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष मिंज से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रकम नहीं देने पर उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते आशीष मिंज बेहद परेशान था।
बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक की धमकी के बाद आशीष मिंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर लखनपुर थाने में प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *