• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पिकनिक स्पॉट की झाड़ियों में मिला युवती का शव, गला रेतकर की गई हत्या
Image

पिकनिक स्पॉट की झाड़ियों में मिला युवती का शव, गला रेतकर की गई हत्या

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखा पहाड़ पर स्थित मोरभंज पिकनिक स्पॉट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के बीच एक युवती का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
मृतिका की पहचान अंबिकापुर निवासी युवती के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार युवती बीते शुक्रवार को घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।
रविवार को पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जयनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के साथ ही मृतिका के संपर्कों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *