• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नाबालिग बच्ची के गुम होने से मचा हड़कंप, डांट से बचने सीढ़ी के नीचे छिपी थी
Image

नाबालिग बच्ची के गुम होने से मचा हड़कंप, डांट से बचने सीढ़ी के नीचे छिपी थी

अम्बिकापुर। अंबिकापुर के मणीपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्ष की नाबालिग बच्ची के गुम होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि सरगुजा पुलिस की त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई से चंद घंटों के भीतर बच्ची को उसके ही घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने स्वयं पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग की और पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
स्कूल से लौटने के बाद हुई थी गायब
प्रार्थी ने 02 फरवरी 2026 को थाना मणीपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 6 वर्षीय बेटी प्राथमिक शाला साड़बार से शाम 4 बजे घर लौटी थी। इसके बाद वह स्कूल के पास फुलकी खाने और खेलने गई, लेकिन शाम 5:30 बजे तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और मोहल्ले में तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली।
घर की तीसरी मंजिल में निकली बच्ची
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संभावित सभी स्थानों पर तलाश शुरू की। इसी दौरान नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने प्रार्थी के घर की बारीकी से जांच की। मकान की तीसरी मंजिल में सीढ़ी के नीचे रखे कपड़ों के ढेर पर संदेह होने पर जब उन्हें हटाया गया, तो बच्ची वहीं छिपी मिली।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह परिजनों की डांट से बचने के लिए घर में ही छिप गई थी। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस ने दी समझाइश
पुलिस टीम ने परिजनों और बच्ची को समझाइश दी तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *