Image

शराब के नशे में धुत ऑटो चालक, सड़क पर मचा हड़कंप

अम्बिकापुर। शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक सड़क पर ऑटो लेकर निकल पड़ा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर बन आई। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए।

यह घटना बनारस रोड, गांधीनगर थाना से महज 1 किलोमीटर आगे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो रुकते ही नशे में धुत चालक ऑटो से उतरकर संतुलन खो बैठा और पास के खेत में गिर पड़ा।

कुछ देर बाद वह दोबारा ऑटो चलाने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने समझाइश देकर उसे रोका। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चालक को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब के नशे में वाहन चलाने वाले ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों पर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शराब के नशे में धुत ऑटो चालक, सड़क पर मचा हड़कंप - RaipurNow