• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नर्सिंग स्टाफ का काम बंद, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 2 घंटे किया प्रदर्शन,विभिन्न मांगों को लेकर
Image

नर्सिंग स्टाफ का काम बंद, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 2 घंटे किया प्रदर्शन,विभिन्न मांगों को लेकर

अंबिकापुर। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 2 घंटे का काम बंद कर प्रदर्शन किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

ग्रेड पे बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसी के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया।

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, नर्सिंग अधीक्षक एवं सहायक नर्सिंग अधीक्षक का ग्रेड पे बढ़ाया जाए, साथ ही कर्मचारी संघ की अन्य लंबित मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काम बंद कर आंदोलन में भाग लिया, वहीं कई कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदर्शन को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलता रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *