• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव
Image

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव

अंबिकापुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। इसी कड़ी में अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा कार्यालय के घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। भाजपा कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा के इशारे पर ईडी द्वारा गलत कार्रवाई की जा रही है। ईडी की चार्जशीट खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमझपटी भी देखने को मिली। भाजपा कार्यालय के पास लगाए गए बैरिकेडिंग के आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की, वहीं दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और सच्चाई की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।

वहीं नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह राजनीतिक है। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ईडी का सहारा ले रही है, लेकिन कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव - RaipurNow