• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अकेले युवक पर 12 से 15 लोगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Image

अकेले युवक पर 12 से 15 लोगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

अंबिकापुर। खरसिया चौक स्थित जमजम बिरयानी होटल के पास मंगलवार देर शाम एक युवक पर 12 से 15 लोगों ने मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान हमलावरों ने युवक के सिर पर 6 से 7 बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान आदर्श साहू के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आदर्श साहू अपने दोस्तों के साथ बिरयानी खाने होटल पहुंचा था। इसी दौरान अचानक एक समूह ने युवक को घेरकर हमला शुरू कर दिया। हमलावर किस वजह से हमला करने आए, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।

पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी गिरफ्तार किए जाएंगे।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अकेले युवक पर 12 से 15 लोगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर - RaipurNow