• Home
  • खेल
  • अंबिकापुर की बेटियाँ नेशनल मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना
Image

अंबिकापुर की बेटियाँ नेशनल मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी आर्थिक सहायता, कहा – बेटियाँ करेंगी प्रदेश का नाम रोशन

अंबिकापुर। अंबिकापुर की दो होनहार बेटियाँ निशा वैद और संगीता सिंह राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना हुईं। रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से उनके निवास कार्यालय में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि निशा और संगीता जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ प्रदेश की गौरवशाली खेल संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं, और अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगी।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मंत्री श्री अग्रवाल ने दोनों बेटियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि अंबिकापुर की बेटियाँ खेल के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि निशा और संगीता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाएंगी।

मंत्री अग्रवाल ने इस अवसर पर माँ महामाया से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दोनों खिलाड़ियों को सफलता का आशीर्वाद दें, ताकि वे प्रदेश और शहर का नाम गौरवान्वित कर सकें।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *