• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ साहू समाज में गुस्सा
Image

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ साहू समाज में गुस्सा

बेमेतरा। बेमेतरा में 26 अक्टूबर को मेहर सलूजा की तेज रफ्तार कार से साहू समाज के युवा जीवन साहू की मौत हुई थी। इस हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं। जिसे लेकर बुधवार रात साहू समाज की बैठक हुई। जिसमें मृतक को श्रद्धांजलि दी गई। इस सामाजिक बैठक में दो बड़े प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिसमें पहला प्रस्ताव मृतक युवक के परिजन को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग शासन से किया जाना है। वहीं दूसरा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसमें बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को साहू समाज के किसी भी बैठक में अतिथि नहीं बनाए जाने का फैसला किया गया है। आशीष छाबड़ा के खिलाफ समाज में गुस्सा साहू समाज ने बैठक में ये मुद्दा उठा कि वाहन दुर्घटना में मृतक जीवन साहू को संवेदना व्यक्त करने के लिए सर्व समाज के नगर बंद का आह्वान किया था। जिसमें पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सहयोग नहीं किया। वहीं मृतक के घर संवेदना व्यक्त करने भी नहीं गए। साथ ही सड़क हादसा करने वाले आरोपी को अप्रत्यक्ष सहयोग करते हुए रिश्तेदारी निभाई। जिससे समाज में नाराजगी है।
पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें साहू समाज के किसी भी कार्यक्रम में अतिथि नहीं बनाए जाने के संदर्भ में फैसला लिया गया है। बैठक में मृतक के परिवार को 1 करोड़ की मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी गई -नारद साहू, संरक्षक जिला साहू समाज जिला साहू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन : बेमेतरा जिला साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बीती रात बैठक के बाद बेमेतरा के एसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से मुलाकात की। जहां 26 अक्टूबर को सड़क हादसे में साहू समाज के युवक की हुई मौत के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। शासन से मृतक जीवन राम साहू ग्राम बगौद के परिजन को 1 करोड़ रुपए मुआवजा राशि और परिवार के 1 व्यक्ति को शासकीय नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही आरोपी के परिजन ने नगरवासियों के विरोध में जो शिकायत की है,उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *