बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित शराब दुकान के पास एक युवक की जमकर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना तारबहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रही मारपीट गंभीर प्रकृति की थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।














