• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीएआई की मांग पूरी, रायल्टी की विसंगतियों सहित अन्य मुद्दों के निराकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन
Image

बीएआई की मांग पूरी, रायल्टी की विसंगतियों सहित अन्य मुद्दों के निराकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

रायपुर | दो साल के लंबे संघर्ष के बाद बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) की मांग हुई पूरी है। राज्य सरकार ने रायल्टी की विसंगतियां व जीएसटी अलग से ठेकेदारों को देय हेतु एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। बीएआई के प्रदेश अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंघल और रायपुर सेंटर के चेयरमेन सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि 3 नवंबर को मंत्रालय में समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समस्त निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, संचालक, आयुक्त व प्रबंध संचालक उपस्थित रहेंगे। उक्त दोनों मांगें बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ द्वारा पिछले 2 वर्षों से की जा रही थी। 23 अगस्त 2025 को बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने उनकी दोनों मांगों के समाधान का आश्वासन व कमेटी गठित की घोषणा भी की थी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीएआई की मांग पूरी, रायल्टी की विसंगतियों सहित अन्य मुद्दों के निराकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन - RaipurNow