• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कॉलेज छात्रा से छेड़खानी के मामले में प्रभारी प्राचार्य को 1 साल की सजा
Image

कॉलेज छात्रा से छेड़खानी के मामले में प्रभारी प्राचार्य को 1 साल की सजा

अश्लील इशारे करने का मामला, न्यायालय ने 1 वर्ष का कारावास और 50 हजार का अर्थदंड सुनाया

बलरामपुर। शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा से छेड़खानी और अश्लील इशारे करने के मामले में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज के न्यायाधीश ने तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य राम भजन सोनवानी को 1 वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 12 अगस्त 2024 को प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ अश्लील इशारे करते हुए छेड़खानी की थी। घटना से आहत छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया शुरू हुई।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिन्हें न्यायालय ने पर्याप्त और विश्वसनीय माना। इसके आधार पर आरोपी प्रभारी प्राचार्य को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई।
लोक अभियोजक का पक्ष
मामले में पैरवी कर रहे लोक अभियोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि यह फैसला कार्यस्थलों और शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सख्त संदेश देता है। छात्राओं के सम्मान और गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। फैसले के बाद शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *