• Home
  • खेल
  • कूच बेहार ट्रॉफी अंडर-19: छत्तीसगढ़ का दबदबा, असम पहली पारी में 134 पर सिमटी, विकल्प तिवारी का शतक
Image

कूच बेहार ट्रॉफी अंडर-19: छत्तीसगढ़ का दबदबा, असम पहली पारी में 134 पर सिमटी, विकल्प तिवारी का शतक

रायपुर । बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम का पांचवां चार दिवसीय मुकाबला 16 से 19 नवंबर 2025 तक असम में असम अंडर-19 टीम के विरुद्ध खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ टीम का प्रदर्शन हर विभाग में शानदार रहा।

दूसरे दिन छत्तीसगढ़ अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। असम की टीम पहली पारी में 71.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर मात्र 134 रन ही बना सकी। असम की ओर से प्रबल कालिता ने 41 रन बनाए, जबकि कप्तान दिपांकर पॉल ने 26 रन और बरुनजोती ने 17 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। रोहित यादव और ओम कोसले ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं आदित्य अग्रवाल को 2 सफलता मिली।

इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 87.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 311 रन बनाते हुए मजबूत बढ़त हासिल की। छत्तीसगढ़ की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 161 रनों की यादगार पारी खेली। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 25 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा बालाजी राव ने 31 रन, युवराज विश्वकर्मा ने 29 रन और फैज खान ने 28 रनों का योगदान दिया।

असम की ओर से मोहित ठाकुर ने 5 विकेट तथा अमित चौधरी ने 3 विकेट हासिल किए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक असम ने अपनी दूसरी पारी में 13 ओवरों में 7 विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असम के प्रमुख बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। रुद्र प्रताप देहारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवरों में मात्र 11 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि रोहित यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए।

दूसरे दिन की समाप्ति तक असम की टीम छत्तीसगढ़ से 137 रन पीछे है और मुकाबले पर छत्तीसगढ़ की पकड़ मजबूत नजर आ रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *