• Home
  • खेल
  • कूच बेहार ट्रॉफी में चंडीगढ़ का दबदबा, दूसरे दिन छत्तीसगढ़ 212 रन से पीछे
Image

कूच बेहार ट्रॉफी में चंडीगढ़ का दबदबा, दूसरे दिन छत्तीसगढ़ 212 रन से पीछे

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी 2025 के तहत छत्तीसगढ़ टीम अपना चौथा चार दिवसीय मैच 08 से 11 दिसंबर 2025 तक चंडीगढ़ में खेल रही है। मुकाबले के दूसरे दिन का खेल पूरी तरह मेजबान चंडीगढ़ के नाम रहा।

दूसरे दिन की शुरुआत में चंडीगढ़ अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खराब शुरुआत के बावजूद उनकी पहली पारी 119.3 ओवर में 398 रन पर सिमटी। चंडीगढ़ के पहले तीन विकेट शून्य पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद मार्कडेय पांचाल ने शानदार 149 रनों की पारी खेली, वहीं गगनप्रीत सिंह ने नाबाद 131 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ की ओर से रुद्र प्रताप देहारी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि रोहित यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए।

दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ की पहली पारी 58.3 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से तेजस मोरे ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, जबकि विकल्प तिवारी ने 43 रनों का योगदान दिया। चंडीगढ़ की तरफ से गेंदबाज गगनप्रीत सिंह ने 5 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया, वहीं अंकन ने 2 विकेट लिए।

दूसरे दिन स्टंप्स तक छत्तीसगढ़ पहली पारी के आधार पर अब भी 212 रनों से पीछे है।

Releated Posts

नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश अंडर-23…

ByByRaipurNow Feb 9, 2026

वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग का चयन ट्रायल…

ByByRaipurNow Jan 29, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के…

ByByRaipurNow Jan 27, 2026

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

अंबिकापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर के तत्वावधान में…

ByByRaipurNow Jan 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कूच बेहार ट्रॉफी में चंडीगढ़ का दबदबा, दूसरे दिन छत्तीसगढ़ 212 रन से पीछे - RaipurNow