• Home
  • खेल
  • विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब मुकाबला ड्रॉ, पंजाब को पहली पारी की बढ़त
Image

विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब मुकाबला ड्रॉ, पंजाब को पहली पारी की बढ़त

रायपुर । बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्रॉफी 2025 का आयोजन 7 दिसंबर 2025 से किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम का पांचवां मुकाबला 29 से 31 दिसंबर 2025 तक ग्वालियर में पंजाब अंडर-16 टीम के खिलाफ खेला गया।
मैच के तीसरे दिवस पंजाब अंडर-16 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम अपनी पहली पारी में 40.2 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। छत्तीसगढ़ की ओर से चंद्रांश यादव ने नाबाद 43 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वहीं अंशुमन ठाकुर ने 20 रन और अनिकेत कुजूर ने 15 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से शिवम मत्री ने 4 विकेट जबकि जैविन ने 3 विकेट प्राप्त किए।
इसके जवाब में पंजाब अंडर-16 टीम ने अपनी पहली पारी में 61.2 ओवर में 136 रन बनाकर पहली पारी की बढ़त हासिल की। पंजाब की ओर से अभिषेक राजपूत ने नाबाद 39 रन बनाए। उनके अलावा उपदेश्वर सिंह ने 21 रन और साहिबजोतवीर सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में अर्शवीर सिंह ने 4 विकेट और यथार्थ सिंह चौहान ने 3 विकेट झटके।
दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने मैच की समाप्ति तक 59 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बना लिए। छत्तीसगढ़ की ओर से उज्जवल मरकाम ने नाबाद 55 रन की अहम पारी खेली। प्रतिक गंधर्व ने 35 रन और अनिकेत कुजूर ने 27 रन बनाए। पंजाब की ओर से अभिषेक राजपूत ने 3 विकेट प्राप्त किए।
मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, हालांकि पहली पारी की बढ़त के आधार पर पंजाब को बढ़त मिली।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब मुकाबला ड्रॉ, पंजाब को पहली पारी की बढ़त - RaipurNow