जगदलपुर। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर बस्तर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा से जंगल रास्तों के जरिए कुरंदी होकर आड़ावाल चौक की ओर गांजा की तस्करी करने आ रहे एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल में छुपाकर रखे 53 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जप्त गांजा की बाजार कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।
सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस की विशेष टीम ने आड़ावाल चौक पर एमसीपी लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद कुरंदी मार्ग से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर घेराबंदी की गई। पूछताछ और तलाशी में आरोपी की मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा राज्य से जंगल के रास्ते होकर गांजा जगदलपुर लाकर बिक्री करने की फिराक में था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।














