• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोनी ITI में न्यू ईयर पार्टी का वीडियो वायरल, शिक्षकों-कर्मचारियों ने परिसर में तेज गानों पर किया डांस
Image

कोनी ITI में न्यू ईयर पार्टी का वीडियो वायरल, शिक्षकों-कर्मचारियों ने परिसर में तेज गानों पर किया डांस

बिलासपुर । बिलासपुर। जिले के कोनी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में न्यू ईयर पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आईटीआई के शिक्षक और कर्मचारी संस्थान परिसर के भीतर फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि न्यू ईयर के मौके पर आईटीआई परिसर में तेज आवाज में गाने बजाकर डांस किया गया। इस दौरान न तो शैक्षणिक मर्यादाओं का ध्यान रखा गया और न ही परिसर की गरिमा का। वीडियो सामने आने के बाद आईटीआई प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि जहां एक ओर आईटीआई का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा और अनुशासन देना है, वहीं दूसरी ओर संस्थान परिसर में इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक हैं। मामले के वायरल होने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है, लेकिन कोनी आईटीआई से जुड़ा होने की पुष्टि की जा रही है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आईटीआई प्रबंधन और विभागीय अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोनी ITI में न्यू ईयर पार्टी का वीडियो वायरल, शिक्षकों-कर्मचारियों ने परिसर में तेज गानों पर किया डांस - RaipurNow