• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गाड़ी पार्किंग विवाद में चली तलवार, कोटा में दो रसूखदारों के बीच खूनी झड़प
Image

गाड़ी पार्किंग विवाद में चली तलवार, कोटा में दो रसूखदारों के बीच खूनी झड़प

एक गंभीर रूप से घायल, थाना परिसर में भी मचा हंगामा, CCTV फुटेज आया सामने
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो रसूखदारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान तलवार चलने की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तलवार से हमला कर दिया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद दोनों पक्ष थाना परिसर पहुंचे, जहां आपसी हुज्जतबाजी और हंगामा देखने को मिला। थाना परिसर में हुए हंगामे का वीडियो CCTV कैमरों में कैद हो गया है, जो अब सामने आया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। हुज्जतबाजी और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *