• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कॉम्बिंग गश्त में पुलिस का बड़ा एक्शन: 140 आरोपी गिरफ्तार, 5 के पास मिले हथियार
Image

कॉम्बिंग गश्त में पुलिस का बड़ा एक्शन: 140 आरोपी गिरफ्तार, 5 के पास मिले हथियार


बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 30 स्थायी वारंटी और 69 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे 23 आरोपी और 6 निगरानी बदमाश भी पुलिस के शिकंजे में आए हैं। कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।
कॉम्बिंग गश्त के साथ-साथ पुलिस ने आम जनता की समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान दिया। विशेष अभियान के दौरान कुल 248 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया, जिसमें 125 सामान्य शिकायतें और 123 स्थानीय शिकायतें शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉम्बिंग गश्त में पुलिस का बड़ा एक्शन: 140 आरोपी गिरफ्तार, 5 के पास मिले हथियार - RaipurNow