• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा सरगुजा में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी
Image

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा सरगुजा में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी

घड़ी चौक में कार्यकर्ताओं ने बाँटी मिठाइयाँ, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया बोले— यह विकास और सुशासन की जीत

अंबिकापुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक व निर्णायक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा सरगुजा ने जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में घड़ी चौक पर उत्साहपूर्ण जश्न मनाया। जैसे ही परिणामों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिखा, कार्यकर्ता ‘नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद’, भाजपा ज़िंदाबाद’ के नारों के साथ सड़कों पर उतर आए।

घड़ी चौक में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत की खुशी साझा की। माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से सराबोर रहा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा बिहार की जनता ने विकास और जन-कल्याण की राजनीति पर भरोसा दिखाते हुए एनडीए को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। बिहार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सुशासन और विकास ही उनकी प्राथमिकता है। यह जीत हर भारतीय के विश्वास की जीत है।

जश्न कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर मंजूषा भगत, अनिल सिंह मेजर, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, अरुणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह, निलेश सिंह, विकास पांडे, निश्चल प्रताप सिंह, मनीष सिंह, रूपेश दुबे, विजय व्यापारी, सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, निरंजन राय, लेखराज अग्रवाल, विद्यानंद मिश्रा, उमेश अग्रवाल, राजबहादुर सिंह, अभिषेक शर्मा, जतिन परमार, विकास वर्मा, जितेंद्र सोनी, देव वर्मा, मनोज गुप्ता, अजय सोनी, अभिषेक सिंह, अजय सिंह, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, विकास गुप्ता, शशि जायसवाल, सिंधु सोनी, राहुल त्रिपाठी, दूधनाथ गोस्वामी, दीपक यादव, विपिन पांडे, रवि सिंह, रवि विश्वकर्मा, आतिश सिंह, किंजल पांडे, अनीश सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, चंदन शुक्ला, सानू तिवारी, दीपू पांडे, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, मधु चौदाहा, बबली नेताम सहित भाजपा सरगुजा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा सरगुजा में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी - RaipurNow