• Home
  • ब्लॉग
  • सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की फाइनल तिथियां जारी कीं, 17 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
Image

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की फाइनल तिथियां जारी कीं, 17 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

पहली बार बोर्ड ने परीक्षा से 110 दिन पहले जारी की डेटशीट

रायगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
इस बार बोर्ड ने पहली बार परीक्षा से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी, हालांकि कुछ विषयों की परीक्षाएं 12:30 बजे तक ही संपन्न होंगी।

कई विषयों की तिथियों में बदलाव
नई तिथियों में बोर्ड ने कई विषयों के कार्यक्रम में संशोधन किया है। कक्षा 10वीं में पहले 26 फरवरी को होने वाली गृह विज्ञान की परीक्षा अब 18 फरवरी को होगी।
इसी तरह 12वीं कक्षा में भी बदलाव किए गए हैं। 17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, आन्त्रप्रन्योरशिप और शॉर्टहैंड की परीक्षा होगी। पहले 21 फरवरी को प्रस्तावित बिजनेस स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा की जगह अब ऑटोमोटिव और फैशन स्टडीज की परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा, 23, 24, 25 फरवरी तथा 5, 6, 7, 17, 24 और 28 मार्च की तिथियों में भी संशोधन किया गया है।
विद्यार्थियों के लिए रखा गया संतुलन
सीबीएसई ने तिथियों को तय करते समय विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। आमतौर पर चुने जाने वाले विषयों के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है, ताकि विद्यार्थी तैयारी का पूरा समय पा सकें।
साथ ही बोर्ड ने जेईई (मेन) जैसी प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कोशिश की है कि बोर्ड परीक्षाएं उनसे पहले समाप्त हों।
इस बार जेईई मेन 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से 11वीं कक्षा की जानकारी आवेदन में देने को कहा गया है, ताकि दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव न हो।

Releated Posts

रायपुर का कलाईपारा… नाम सुना है ? लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मोहल्ले का नाम ‘कलाईपारा’ क्यों पड़ा ?

गोकुल सोनी साथियो, समय-समय पर मैं रायपुर की पुरानी बस्तियों, चौक-चौराहों और पारों के उन नामों की कहानी…

ByByRaipurNow Sep 4, 2026

छत्तीसगढ़ का वह रहस्यमयी ‘किसबिन मेला’जिसकी गूंज विधानसभा से लेकर दिल्ली-बंबई तक पहुंची थी।

गोकुल सोनी साथियों, मेले तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मेला सुना है, जिसका…

ByByRaipurNow Aug 21, 2026

छत्तीसगढ़ का ‘नहावन’, जो सिखाता है दुःख में साथ खड़ा होना

गोकुल सोनी बारिश तेज थी… हाथों में छाते थे… और कदम एक ही दिशा में बढ़ रहे थे।दूर…

ByByRaipurNow Aug 18, 2026

रायपुर की वो चाय…अमृततुल्य के जमाने से बहुत पहले रायपुर में था चाय का एक ऐसा जादू

10 पैसे की ‘भगवती चाय’ के लिए लगती थी लाइन, दिन में तीन बार खाली होता था गल्लागोकुल…

ByByRaipurNow Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *