• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सरगुजा को मिला सशक्त नेतृत्व
Image

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सरगुजा को मिला सशक्त नेतृत्व

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने आज ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। नई कार्यसमिति में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषणा के अनुसार पार्षद मनोज गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र जायसवाल को दुर्ग संभाग प्रभारी तथा राकेश कुमार गुप्ता ‘बबलू’ को भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों से सरगुजा सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ओबीसी समाज के हितों के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करते हुए उल्लेखनीय सफलता दिलाने में योगदान देंगे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *