• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कलार समाज का भव्य सामाजिक मिलन समारोह 23 को
Image

छत्तीसगढ़ कलार समाज का भव्य सामाजिक मिलन समारोह 23 को

रायपुर । छत्तीसगढ़ कलार समाज, पश्चिम परिछेत्र रामनगर, गुढ़ियारी मण्डल द्वारा वार्षिक सामाजिक मिलन एवं सम्मान समारोह 23 नवंबर 2025, रविवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक, खमतराई बाजार गुढ़ियारी में होगा। मीडिया प्रभारी रामप्रसाद जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में कला प्रदर्शनी, अतिथियों का स्वागत, बुजुर्गों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव माननीय भूपेश बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में युवराज सिन्हा, प्रदेशाध्यक्ष कलार समाज संगीता सिन्हा, विधायक संजरी बालोद , राजेश मृणात , विधायक रायपुर पश्चिम , सुशील सन्नी अग्रवाल, पूर्व अधयक्ष आयोग, राजेन्द सिन्हा अधयक्ष रायपुर कलार समाज गजेंद्र साहू, जोन अध्यक्ष समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों नंदू सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच , डॉ.पुरषोत्तम जायसवाल अधयक्ष राम नगर मंडल , चंद्रिका सिन्हा, भुवन सिन्हा, गजानंद सिन्हा, भागवत सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, सुशील सिन्हा, कुंदन सिन्हा, अजय सिन्हा—की सक्रिय भूमिका में कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

समाज के बड़ी संख्या में समाजजन इस आयोजन में शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर समाज की एकता और प्रगति को सशक्त बनाने की अपील की है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ कलार समाज का भव्य सामाजिक मिलन समारोह 23 को - RaipurNow