• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण में दस्तावेज जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाए : दीपक बैज
Image

मतदाता सूची पुनरीक्षण में दस्तावेज जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाए : दीपक बैज

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में दस्तावेज जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयोग द्वारा दी गई एक माह की अवधि अपर्याप्त है, क्योंकि इस समय राज्य में धान कटाई और बिक्री का मौसम चल रहा है, जिसमें अधिकांश किसान व्यस्त हैं।

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जहां चुनाव में अभी तीन वर्ष का समय शेष है, वहां इतनी जल्दबाजी का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आयोग से समय सीमा न्यूनतम तीन माह करने की मांग की है ताकि कोई मतदाता वंचित न रह जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि स्कूली शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है, जो शिक्षण कार्य और परीक्षाओं में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य एक महीने में पूरा करना मुश्किल है।

बैज ने सुझाव दिया कि बीएलओ जब मतदाता के घर जाए तो मतदाता से घर आने का प्रमाण पत्र प्राप्त करे, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य पारदर्शी ढंग से हुआ है और कहीं से भी फर्जी पुनरीक्षण या पक्षपात की आशंका न रहे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराना चाहिए और किसी भी संशोधन से पहले सभी दलों के बीएलए से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना उचित प्रक्रिया के नाम काटना लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है।

बैज ने कहा कि किसी मतदाता का नाम हटाने से पहले यह प्रमाणित करना आयोग की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह अपात्र है। आयोग की नीयत स्पष्ट होनी चाहिए कि उसका लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ना है, न कि नाम काटना।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मतदाता सूची पुनरीक्षण में दस्तावेज जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाए : दीपक बैज - RaipurNow