• Home
  • खेल
  • छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दर्ज की शानदार जीत, पारी और 32 रनों से बिहार पर भारी
Image

छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दर्ज की शानदार जीत, पारी और 32 रनों से बिहार पर भारी

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-16 विजय मर्चेंट मल्टी डे ट्राफी 2025 का प्रारंभ 7 दिसंबर 2025 से हुआ। छत्तीसगढ़ टीम ने अपना पहला मैच उसी दिन ग्वालियर में बिहार अंडर-16 टीम के खिलाफ खेला। मैच के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला पारी और 32 रनों से अपने नाम कर लिया।

छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बिहार की पहली पारी मात्र 123 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन कुमार ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि यष 22 रन जोड़ सके। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों में अरहम नाहर छाए रहे, जिन्होंने 6 विकेट झटके, वहीं अर्षवीर सिंह भाटिया ने 2 विकेट लिए।

जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी 120.5 ओवरों में 9 विकेट पर 390 रन बनाकर घोषित की। टीम की ओर से तुश्या प्रजापति ने शानदार शतक (103 रन) जड़ा। रनवीर चड्डा ने 71 रन और प्रतीक गंधर्व ने 69 रनों का योगदान दिया। बिहार के गेंदबाज अंक अरमान ने 4 विकेट और मंदीप सिंह ग्यानी ने 3 विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी में बिहार की टीम 85.2 ओवरों में 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अभिनव सिन्हा और पियूष कुमार ने 46-46 रन बनाए, जबकि अमन कुमार ने 43 रन जोड़े। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों में अर्षवीर सिंह भाटिया ने 3 विकेट, जबकि अरहम नाहर, तुश्या प्रजापति और यथार्थ सिंह चौहान ने 2-2 विकेट लिए।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश अंडर-23…

ByByRaipurNow Feb 9, 2026

वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग का चयन ट्रायल…

ByByRaipurNow Jan 29, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के…

ByByRaipurNow Jan 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *