• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
Image

राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

संजय रजक अम्बिकापुर | महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास (20 नवम्बर 2025) की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने पीजी कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैदान में हो रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डोम और पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था, आगमन एवं निकासी मार्ग, वीआईपी और आमंत्रित अतिथियों के लिए पार्किंग, ग्रीन रूम, स्टॉल व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। एसपी श्री अग्रवाल ने पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग एवं मार्ग व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की और सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग फरार, 4 पकड़े गए, 3 अब भी लापता

दुर्ग। पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से देर रात 7 नाबालिग आरोपी फरार हो गए। इनमें से 4…

ByByRaipurNow Nov 30, 2025

दर्शनार्थियों से भरी बुलेरो हादसे का शिकार, 1 की मौत, 4 गंभीर

सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दर्शनार्थियों से भरी…

ByByRaipurNow Nov 30, 2025

सरगुजा में पहली बार होगा वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का भव्य आयोजन

अंबिकापुर। सरगुजा जिला कल एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। खेलो इंडिया एवं भारतीय…

ByByRaipurNow Nov 30, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण…

ByByRaipurNow Nov 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण - RaipurNow