• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में निगम बनवा रहा करोड़ों की घटिया सड़क, लोगों ने खोदकर दिखाई सच्चाई
Image

अंबिकापुर में निगम बनवा रहा करोड़ों की घटिया सड़क, लोगों ने खोदकर दिखाई सच्चाई

अंबिकापुर :अंबिकापुर नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि शहर में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण के दूसरे ही दिन सड़कों की परत उखड़ने लगी है। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने खुद सड़क खोदकर उसकी घटिया क्वालिटी को उजागर किया है।

लोगों का कहना है कि कई सालों के इंतजार के बाद सड़कें बन रही हैं, लेकिन जब अधिकारियों और इंजीनियरों की मौजूदगी में ही इस तरह का घटिया काम हो रहा है, तो यह साफ है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार चरम पर है।

अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान जनता से अपील की थी कि वे खुद निगरानी करें, और यदि कहीं घटिया काम दिखे तो इसकी जानकारी दें। अब जनता ने वही किया — निगम द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण की पोल खुद खोल दी।

दरअसल, भाजपा कार्यालय के सामने बन रही सड़क के घटिया निर्माण को देखकर स्थानीय लोगों ने पांव से ही सड़क की ऊपरी परत उखाड़ दी, जिससे गिट्टी और मिट्टी की परतें अलग-अलग दिखाई देने लगीं। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि खामोश हैं।

देखिए, क्या कह रहे हैं स्थानीय लोग और क्या है जिम्मेदारों का जवाब—
बबन सोनी, स्थानीय निवासी: यह सड़क तो अगले दिन ही उखड़ गई। हमने पांव से खोदकर दिखाया कि कितना घटिया काम हो रहा है। करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन सड़क एक दिन भी नहीं टिक रही।

मनीष सिंह PWD प्रभारी, नगर निगम: शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। जो भी ठेकेदार दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंबिकापुर में निगम बनवा रहा करोड़ों की घटिया सड़क, लोगों ने खोदकर दिखाई सच्चाई - RaipurNow