• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च” में उमड़ा जनसैलाब
Image

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च” में उमड़ा जनसैलाब

राम मंदिर प्रांगण से हुई यात्रा की भव्य शुरुआत, विभिन्न कार्यक्रमों के साथ एकता का संदेश

अम्बिकापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्च का शुभारंभ अम्बिकापुर स्थित राम मंदिर प्रांगण से किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा का पहला पड़ाव शासकीय मल्टीपरपज स्कूल रहा, जहां विद्यार्थियों के साथ जनसभा आयोजित की गई। इसके बाद शंकरघाट स्थित शिव मंदिर में दर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

असोला शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जनसभा एवं सांस्कृतिक आयोजन हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सभी का मन मोह लिया। परसा मोड़ पर प्रतिभागियों ने प्रतीकात्मक धान कटाई कर श्रम के प्रति सम्मान का संदेश दिया। वहीं परसा शिव मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

यात्रा का समापन शासकीय माध्यमिक विद्यालय परसा में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक भोजन एवं रात्रि विश्राम के साथ होगा।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद, महापौर, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अमला, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन में एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश गूंजता रहा।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च” में उमड़ा जनसैलाब - RaipurNow