• Home
  • छत्तीसगढ़
  • साइबर फ्रॉड पर दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मध्यप्रदेश से 4 अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
Image

साइबर फ्रॉड पर दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मध्यप्रदेश से 4 अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

संजय रजक दंतेवाड़ा। साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए दंतेवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, अनूपपुर समेत विभिन्न जिलों से 4 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों को तेज मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी किया करते थे। लोगों से ठगी गई राशि को ये आरोपी क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर ट्रांजैक्शन छिपाने का प्रयास करते थे।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में साइबर सेल और थाना किरंदुल व बचेली की संयुक्त टीम ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। टीम ने साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से ठगों के 100 से अधिक बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण कर ठगी की कड़ी को जोड़ा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट डिटेल्स बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इनसे देश के कई राज्यों में ठगी की घटनाओं के जुड़ाव की जानकारी मिली है।

एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा पुलिस नागरिकों को साइबर ठगी से सावधान रहने और सोशल मीडिया पर किसी भी लालच भरे निवेश प्रस्ताव से दूरी बनाए रखने की अपील करती है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *