• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 400 यूनिट तक हाफ बिजली एवं 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता पुनः प्रारंभ करने की मांग
Image

400 यूनिट तक हाफ बिजली एवं 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता पुनः प्रारंभ करने की मांग

अंबिकापुर । युवा कांग्रेस के आरटीआई विभाग के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने प्रदेश सरकार से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पूर्ण रूप से पुनः लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ की सरप्लस बिजली का लाभ आम जनता को देने उद्देश्य से 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना शुरू की गई थी, परंतु भाजपा सरकार के आने के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया।

हिमांशु जायसवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते बंद की गई इस योजना को कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध किए जाने के बाद सरकार को पुनः शुरू करना पड़ा, लेकिन इसे केवल 200 यूनिट तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि जनता को पूरा लाभ देने के लिए योजना को पूर्व की भांति 400 यूनिट तक लागू किया जाए।

इसके साथ ही हिमांशु ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था, जिससे लाखों विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलती थी। भाजपा सरकार ने इस योजना को भी बंद कर दिया, जिसे पुनः शुरू करने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में ज्ञापन प्रेषित किया है।

हिमांशु जायसवाल ने सरकार से आग्रह किया है कि युवाओं एवं आम जनता के हित में इन दोनों योजनाओं को शीघ्र लागू कर राहत प्रदान की जाए।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *