• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नक्सली कमांडर की मां के साथ डिप्टी सीएम ने भोजन किया
Image

नक्सली कमांडर की मां के साथ डिप्टी सीएम ने भोजन किया

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम दौर में है। एक ओर सुरक्षा बलों के लगातार सफल अभियान, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण करते नक्सली अब ‘लाल आतंक’ की कमर टूटती दिख रही है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा जिले के पूवर्ती गांव पहुंचे, जो कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा का पैतृक गांव है।

डिप्टी CM ने वहां हिडमा की मां से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया। उन्होंने आत्मीय बातचीत के दौरान अपील की कि वह अपने बेटे से कहें अब हथियार छोड़कर समाज और विकास की मुख्यधारा में लौट आए।

विजय शर्मा ने कहा अब समय कम है, हिडमा को समझाइए कि वह आत्मसमर्पण कर ले। सरकार सभी भटके साथियों का स्वागत करने को तैयार है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने इस गांव का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री के इस कदम को इलाके में शांति और विश्वास की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *