• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों ने उठाया भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच का रोमांच
Image

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों ने उठाया भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच का रोमांच

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार, 03 दिसंबर 2025 को रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए दिव्यांग जनों को मैच देखने हेतु विशेष आमंत्रण दिया गया।

स्टेडियम में पहुंचे दिव्यांग दर्शकों ने भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। उनके आने-जाने से लेकर भोजन तक की संपूर्ण व्यवस्था छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा की गई, जिससे उनके उत्साह और खुशी में और भी वृद्धि हुई।

दिव्यांग जनों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। आयोजन समिति ने बताया कि समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और ऐसे विशेष अवसरों पर उन्हें शामिल करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *