• Home
  • खेल
  • अंबिकापुर में पहली बार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 35 टीमों ने लिया हिस्सा
Image

अंबिकापुर में पहली बार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 35 टीमों ने लिया हिस्सा

अंबिकापुर | गांधी स्टेडियम में पहली बार तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज और महापौर मंजूषा भगत रहीं। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सरगुजा की मिट्टी में कबड्डी का जुनून हमेशा से रहा है, लेकिन खिलाड़ियों को अब तक बड़ा मंच नहीं मिल पाया था। गांव-गांव में मनोरंजन के रूप में खेले जाने वाले इस खेल को अब नई पहचान दिलाने का बीड़ा जिला कबड्डी संघ, सरगुजा ने उठाया है।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने भाग लिया है, जिनमें 18 बालक और 17 बालिका टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना संघ ने बनाई है, ताकि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सके।

कबड्डी खिलाड़ी आरती खेश ने कहा हम गांवों में कबड्डी खेलते हैं, पर ऐसे टूर्नामेंट से हमें मंच और पहचान दोनों मिलेंगे।
संयोजक गोल्डी सिंह ने बताया संघ की कोशिश है कि जिले की प्रतिभाओं को निखारकर बड़े स्तर तक पहुंचाया जाए।
वहीं विधायक प्रबोध मिंज ने कहा संघ के गठन से अब जिले के खिलाड़ी ओपन टूर्नामेंटों में भाग ले सकेंगे। पहले अवसर की कमी थी, अब रास्ते खुल गए हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंबिकापुर में पहली बार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 35 टीमों ने लिया हिस्सा - RaipurNow