• Home
  • छत्तीसगढ़
  • डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन 10 नवम्बर को, आरएसएस ने जनता से की उपस्थिति की अपील
Image

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन 10 नवम्बर को, आरएसएस ने जनता से की उपस्थिति की अपील

अंबिकापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन 10 नवम्बर को अपराह्न 5:30 बजे से पी.जी. कॉलेज सभागार में किया जाएगा। इसे देखने के लिए आरएसएस ने आम नागरिकों और नगर के गणमान्यजनों से उपस्थित होने का आह्वान किया है।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आरएसएस विभाग प्रचारक हेमंत नाग, संस्कार सेवा समिति के सचिव अजय मिश्र, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह और वरिष्ठ स्वयंसेवक रामलखन सिंह पैकरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि नाटक के माध्यम से डॉ. हेडगेवार जी के राष्ट्र समर्पित जीवन और आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस आयोजन में शामिल होकर उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें।

इस अवसर पर आरएसएस स्वयंसेवक भोला नाथ गुप्ता, सतीश मिश्रा, गोपाल पांडेय, संतोष दास सरल, शशिकांत जायसवाल, रॉनी मिश्रा, कृष्णा तिवारी, अजयपाल सिंह, राघव पाठक, शिवानंद पैकरा और आदर्श सोनकर उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *