• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरकारी विमान से कथा वाचक को सुविधा, पुलिस अधिकारी का पैर छूना: उठे संवैधानिक मर्यादा पर सवाल
Image

सरकारी विमान से कथा वाचक को सुविधा, पुलिस अधिकारी का पैर छूना: उठे संवैधानिक मर्यादा पर सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय विमान से कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुविधा दिया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सबसे पहला और मूल प्रश्न यही है कि क्या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी संवैधानिक पद पर आसीन हैं? इसका उत्तर स्पष्ट है—नहीं। वे न तो निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और न ही किसी संवैधानिक संस्था से जुड़े हुए हैं। ऐसे में करदाताओं के पैसे से संचालित शासकीय विमान का उपयोग किसी निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए किस नियम और अधिकार के तहत किया गया, यह अब भी अस्पष्ट है।
संविधान का अनुच्छेद 14 सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। यदि एक कथा वाचक को सरकारी संसाधनों की सुविधा दी जा सकती है, तो फिर आम नागरिक, लेखक, कलाकार या सामाजिक कार्यकर्ता इससे वंचित क्यों रहते हैं? यह चयन किस आधार पर हुआ—आस्था, प्रभाव या सत्ता से निकटता? यह सवाल अब सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है।
मामले को और गंभीर बनाता है वह दृश्य, जिसमें एक पुलिस अधिकारी द्वारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूते हुए देखा गया। पुलिस बल का दायित्व संविधान और कानून के प्रति निष्ठा रखना है, न कि किसी व्यक्ति विशेष या धार्मिक आस्था के प्रति। वर्दी में इस प्रकार का आचरण केवल व्यक्तिगत श्रद्धा का मामला नहीं, बल्कि राज्य की निष्पक्षता और धर्मनिरपेक्ष छवि पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
यह प्रश्न किसी व्यक्ति की निजी आस्था पर नहीं, बल्कि सरकारी संसाधनों के उपयोग और संवैधानिक मर्यादाओं के पालन से जुड़ा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता, प्रशासन और धर्म के बीच स्पष्ट सीमाएं होना अनिवार्य है। इन्हीं सीमाओं के धुंधले होने पर आज सवाल उठ रहे हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरकारी विमान से कथा वाचक को सुविधा, पुलिस अधिकारी का पैर छूना: उठे संवैधानिक मर्यादा पर सवाल - RaipurNow