• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा के भीतर उभरी गुटबाजी, जिला अध्यक्ष को हटाने के नारे का वीडियो वायरल
Image

भाजपा के भीतर उभरी गुटबाजी, जिला अध्यक्ष को हटाने के नारे का वीडियो वायरल

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने ही जिला अध्यक्ष को हटाने के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। बहुमत से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा में सरगुजा जिले में अब गुटबाजी की तस्वीर सामने आती दिख रही है।
वायरल वीडियो अंबिकापुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा समलाया मंडल द्वारा आयोजित पिकनिक पार्टी के दौरान यह वीडियो बनाया गया, जिसमें नाच-गाने के बीच अचानक भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष को हटाने के नारे लगाए जाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब दो दिन पुराना है।
मौके पर मौजूद लोगों ने नारेबाजी को तत्काल रोक दिया था। चर्चा है कि नारा लगाने वालों में वे लोग भी शामिल थे, जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष का करीबी माना जाता है और जिन्हें कई बार उनके साथ देखा गया है। इस घटना के बाद भाजपा के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जो सार्वजनिक रूप से पिकनिक जैसे निजी कार्यक्रम में सामने आती नजर आई।
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की रायपुर नौ पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद सरगुजा भाजपा में आंतरिक खींचतान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर तेज हो गई है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा के भीतर उभरी गुटबाजी, जिला अध्यक्ष को हटाने के नारे का वीडियो वायरल - RaipurNow