• Home
  • छत्तीसगढ़
  • विधायक आवास के पास फर्जी डॉक्टर का वेल्डिंग क्लिनिक! मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़
Image

विधायक आवास के पास फर्जी डॉक्टर का वेल्डिंग क्लिनिक! मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के लखनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि लखनपुर मुख्य सड़क पर एक वेल्डिंग की दुकान को ही अस्पताल बना दिया गया है। जहां वेल्डिंग का काम करने वाले लोग खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों को स्लाइन चढ़ाई जा रही है, इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं और गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह फर्जी क्लिनिक स्थानीय विधायक आवास के ठीक पास संचालित हो रहा है।

फर्जी डॉक्टरों की करतूत का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वेल्डिंग दुकान के अंदर मरीजों को स्लाइन चढ़ाते और इंजेक्शन लगाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आसपास के कई गांवों से लोग यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। जब मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ जाती है, तो उन्हें सरकारी अस्पताल भेज दिया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी तरह लापरवाह हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जब टीम कार्रवाई के लिए पहुंचती है, तो नेताओं के फोन आने लगते हैं, जिसके चलते अधिकारी लौट जाते हैं। इस कारण झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद हैं और मरीजों की जिंदगी लगातार खतरे में पड़ी हुई है।

टीम मौके पर पहुंची, तो तीन कमरों के इस फर्जी क्लिनिक में दो लोग मरीजों की जांच करते नजर आए। यहां अवैध रूप से ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही थी। पूछताछ में मौके पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को वेल्डिंग दुकान संचालक बताया, लेकिन वह बीपी जांच करता मिला। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति पहुंचा, जिसके बारे में बताया गया कि वह “डॉक्टर गौहर अली” हैं। जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि वे डॉक्टर नहीं हैं, बल्कि पैरामेडिकल कोर्स किए हुए हैं।

अब सवाल यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन, बिना योग्य डॉक्टर के अनुमति लिए कोई व्यक्ति कैसे मरीजों को भर्ती कर इलाज कर सकता है? आखिर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पूरे मामले पर चुप क्यों हैं?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान से खिलवाड़ न हो सके।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *