• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आबकारी टीम और डीडीसी के बीच मैनपाट में जमकर बहस, वीडियो वायरल
Image

आबकारी टीम और डीडीसी के बीच मैनपाट में जमकर बहस, वीडियो वायरल

संजय रजक अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आबकारी विभाग की टीम और जिला डिप्टी कमिश्नर (DDC) के बीच जमकर बहस होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पूर्व ग्राम काराबेल का है।

सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम महुआ शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई करने गांव पहुंची थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीडीसी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी इलाका है, जहां बिना ग्राम सभा की अनुमति के कोई भी सरकारी टीम प्रवेश नहीं कर सकती।

डीडीसी ने यह भी कहा कि आदिवासी समाज में महुआ से शराब बनाना और उसका सेवन पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई से पहले परंपरा और संवैधानिक अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

वहीं, आबकारी अधिकारी का कहना है कि टीम का उद्देश्य केवल अवैध बिक्री और व्यवसायिक स्तर पर महुआ शराब के लेन-देन को रोकना था, न कि परंपरागत उपयोग में हस्तक्षेप करना।

दोनों पक्षों के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर चर्चा तेज हो गई है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *