अंबिकापुर। बिहार चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। अम्बिकापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ही इज नॉट फिट फॉर पॉलिटिक्स।
वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने दावा किया कि परिणामों ने देश की “सांवैधानिक जड़ों को और मजबूत किया है।
ओपी चौधरी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस खतरे में है, गांधी परिवार खतरे में है। गांधी परिवार को बचाने के लिए ‘भारत जोड़ो अभियान’ और ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।














